32 बोर अवैध पिस्तौल सहित कार सवार युवक काबू 

सिरसा। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव शेखुखेड़ा क्षेत्र से कार सवार एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एबीवीटी स्टाफ सिरसा की टीम गश्त के दौरान गांव शेखुखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक कार आती दिखाई दी। उक्त कार सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो कार अचानक बंद हो गई ।
एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर कार की डेश्बोर्ड से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ । पूछताछ में उसकी आरोपी की पहचान लवप्रीत उर्फ लाभ पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव शेखुखेड़ा, जिला सिरसा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच संबंधित ऐलनाबाद थाना पुलिस को सौंप दी गई है।
आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अवैध हथियार उसे कहां से मिला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच हर पहलू से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 6 किलो 76 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित व्यक्ति काबू 

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us