सिरसा में 7 ग्राम 980 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

Youth apprehended in Sirsa with 7 grams 980 milligrams of heroin.
सिरसा। जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांदर पत्ती से एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 980 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांदर पत्ती की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव के नजदीक पंहची तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 ग्राम 980 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ अंबी पुत्र गगन सिंह निवासी बांदर पत्ती रोड़ी,जिला सिरसा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरीशुदा बाइक सहित दो युवक काबू,तीन अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us