सिरसा में 4 ग्राम 34 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

Youth arrested with 4 grams 34 milligrams of heroin in Sirsa


सिरसा। जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के गांव हांडी खेड़ा क्षेत्र से एक युवक को 4 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव हांडी खेड़ा की तरफ जा रही थी।

 

इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो । पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान गोविंद सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव वेदवाला ढाणी हांडी खेड़ा सिरसा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: गांव झोरड़रोही में रंजिशन हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: हजारो रुपए की 9 ग्राम 430 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

यह भी पढ़ें: सीआईए सिरसा पुलिस ने 8 जुआरियों को दबोचा, 52,980 रुपये बरामद ।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us