सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

These families in Sirsa received ₹15 lakh; the Haryana government released financial assistance.

सिरसा जिला के गांव मल्लेकां के पास गत 24 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के पीड़ितों को हरियाणा सरकार की तरफ से 19 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गई है। यह राशि हादसे में प्रभावित तीन मृतक औऱ छह घायल व्यक्तियों के स्वयं अथवा उनके कानूनी वारिसों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई है।

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा स्वीकृत सहायता राशि के तहत घायल छिंदर कौर को एक लाख, परमजीत कौर को 50 हजार, गुरनामो बाई को एक लाख, छिंदा को 20 हजार, बलबीर कौर को एक लाख तथा सुमन रानी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। साथ ही मृतक काके रानी, बलबिरो और लवप्रीत के परिवारों को क्रमशः पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

यह भी पढ़ें: चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।