हजारो रुपए की 9 ग्राम 430 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।



सिरसा। जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने बाजीगर मौहल्ला रानियां चुंगी सिरसा क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 9 ग्राम 430 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बाजीगर मौहल्ला रानियां चुगीं सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो । पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी डीएसपी राजबीर सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9 ग्राम 430 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान जसनदीप उर्फ जस्सी पुत्र सुखविंद्र निवासी बाजीगर मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करी में शामिल सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीआईए सिरसा पुलिस ने 8 जुआरियों को दबोचा, 52,980 रुपये बरामद ।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us