चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

Chaudhary Devi Lal always sought the welfare of the needy; the JJP is moving forward based on his vision – Dr. Ajay Singh Chautala.

 

 

 

यह भी पढ़ें: सिरसा में फिरनी पर कब्जा-हाटने को घरों पर चला पंजा

चंडीगढ़, 25 सितंबर। जननायक जनता पार्टी ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती को प्रदेशभर में मनाया। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ऐसे युगपुरुष थे जिनकी सोच की वजह से वे एक आम परिवार में पैदा होकर देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि देवीलाल ने जनहित की नीतियां न केवल बनाई बल्कि उन्हें लागू भी किया, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ।

 

चौधरी देवीलाल ने अपनी कही हुई बात को कानून बनाकर लागू किया। वे शुक्रवार को ऐलनाबाद के गांव शक्कर मंदोरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। डॉ चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने काम के बदले अनाज की योजना बनाई, जिसे बाद की सरकारों ने नाम बदल कर लागू किया।

यह भी पढ़ें: गांव शाहपुरिया में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित, एडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

यह भी पढ़ें: 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

इस दौरान डॉ चौटाला ने चौधरी देवीलाल द्वारा रेडियो, साइकिल और ट्रैक्टरों पर टैक्स खत्म करने, गांव-गांव में हरिजन चौपाल बनवाने और बुजुर्गों की पेंशन लागू करने सहित अनेक किस्से ग्रामीणों को सुनाए। उन्होंने कहा कि जेजेपी चौधरी देवीलाल के नक्शे कदम पर ही चलते हुए जनकल्याण के कार्यों में जुटी है और उनकी नीतियों पर चलते हुए ही दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए किसान, कमेरे, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए अनेक कानून बनाकर लागू किए।

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चौ. देवीलाल को नमन करते हुए कहा कि देवीलाल जी का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा और उनके विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि देवीलाल जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा की ऐसी विचारधारा थे, जिसने हरियाणा की राजनीति को नई पहचान दी। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और जीवनभर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। करनाल में आयोजित देवीलाल जयंती कार्यक्रम में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि किसानों, कमेरे और हर जरूरतमंद की आवाज रहे ताऊ देवीलाल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि चौ देवीलाल की विचारधारा और संघर्ष के रास्ते पर चलकर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही  उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे महज चौदह साल की उम्र में देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए। देश आजाद होने के बाद भी उन्होंने जनहित की आवाज उठाई। वे हमेशा जनता की भलाई का सोचते थे और पहली बार बनी सरकार में बुजुर्गों की पेंशन की शुरुआत की। महिलाओं के लिए जच्चा-बच्चा योजना की शुरुआत की। दिग्विजय ने कहा कि अन्य सरकारों में अधिकारी फैसले लेते है, लेकिन चौधरी देवीलाल के फैसले हमेशा सड़क व गांव की गलियों से आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान से शुरू होते थे। चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जननायक चौधरी देवीलाल को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us