सीआईए सिरसा पुलिस ने 8 जुआरियों को दबोचा, 52,980 रुपये बरामद ।

सिरसा। जिला पुलिस की ओर से जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ सिरसा की टीम ने सतगुरु मार्केट, शिव चौक के पास जुआ खेलते 8 व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52,980 रुपये की जुआ राशि बरामद की है। इस संबंध में थाना शहर सिरसा में गेमलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद पुत्र जगन्नाथ, सौरभ पुत्र सोमनाथ, साहिल पुत्र राजपाल, सौरव पुत्र राजकुमार, कृष्ण लाल पुत्र लक्ष्मण, विपिन पुत्र विक्रम, समीर पुत्र महेंद्र सिंह तथा धीरज पुत्र रमेश कुमार, सभी निवासी सिरसा, के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ की एक पुलिस टीम ने शिव चौक सिरसा के पास गश्त व पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि सतगुरु मार्केट के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 8 व्यक्तियों को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 52,980 रुपये बरामद हुए।सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जुआ, नशा तस्करी अथवा अन्य किसी भी अपराध से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस का कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हजारो रुपए की 9 ग्राम 430 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us