सिरसा। सीआईए सिरसा की टीम ने हिसार रोड स्थित दिल्ली पुलिया क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए सिरसा की टीम दिल्ली पुलिया, हिसार रोड क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों युवकों ने बाइक वापस मोड़कर मौके से निकलने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़ा काबू
पुलिस टीम ने शक के आधार पर पीछा कर दोनों युवकों को काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मीट्ठू पुत्र राजबीर निवासी फ्रेंडस कॉलोनी सिरसा तथा राजबीर पुत्र सुरेश कुमार निवासी बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित व्यक्ति काबू
यह भी पढ़ें: बाइक चोरी की वारदात सुलझी, चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू









