बंद मकान में चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी काबू

Theft in a closed house revealed, accused arrested on the basis of CCTV footage


सिरसा। सिरसा क्षेत्र में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर एक इन्वेटर बैटरी और अन्य घरेलू सामान चोरी करने के मामले में सिरसा पुलिस के एबीवीटी स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की है, ताकि चोरीशुदा सामान की बरामदगी की जा सके।

 

पुलिस के अनुसार गुरुतेग बहादुर नगर सिरसा निवासी रजनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह और उसका लड़का जेल में थे । बीती 19 अगस्त 2026 को जेल से जमानत होने पर घर आकर देखा तो घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था । अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एक इन्वेटर बैटरी व अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी होना पाया गया ।

यह भी पढ़ें: चौटाला के पवन हत्याकांड में लड़की के पिता को उम्रकैद, प्रेम प्रसंग में की थी हत्या

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एबीवीटी स्टाफ ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने जे जे कॉलोनी सिरसा निवासी प्रताप उर्फ ठाकर पुत्र बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरीशुदा बाइक सहित दो युवक काबू,तीन अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा

यह भी पढ़ें: सिरसा में 7 ग्राम 980 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us