सिरसा व डबवाली में 21 और 22 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप

-जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मौके पर होगा पंजीकरण
-विभिन्न विभाग आमजन की समस्या का मौके पर करेंगे समाधान
सिरसा, 20 सितंबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सिरसा में ब्लॉक एवं नगर निकाय स्तर पर सेवा सेतु अभियान कैंप आयोजित किए जाएंगे। सिरसा और डबवाली में यह कैम्प नगर परिषद कार्यालय परिसर में सुबह 09 बजे से आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि नगर परिषद सिरसा व डबवाली में 21 और 22 सितंबर को सेवा सेतु अभियान कैंप आयोजित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध करवाना है। कैंपों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर सुना जाएगा तथा पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

 

कैम्प के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण करते हुए लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा आमजन की समस्या का मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। आमजन से आह्वान है कि वे सेवा संकल्प अभियान के दौरान नगर निकाय और ब्लॉक लेवल पर लगाए जाने वाले इन कैम्प का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us