सिरसा, 23 सितंबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बीडीपीओ कार्यालय सिरसा तथा डबवाली में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। सिरसा में आयोजित जनकल्याण शिविर में नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बीडीपीओ कार्यालय डबवाली में आयोजित शिविर में चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इन शिविरों के माध्यम से इन योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुँचाने के साथ-साथ उन्हें लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी आह्वान किया कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध करवाते हुए उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्रता की शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में लोगों को अवगत कराया।
यह भी पढ़ें: डबवाली पुलिस की कार्रवाई रंग लाई, गुमशुदा 22 फोन बरामद
यह भी पढ़ें: सिरसा में 7 ग्राम 980 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू







