नमो क्रिकेट लीग के चौथे दिन पहुंचे एसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

SP and BJP District President attend the fourth day of the Namo Cricket League; administer an anti-drug pledge to the youth.

 

सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक ‘नमो क्रिकेट लीग’ के चौथे दिन जेसीडी ग्राउंड में उत्साह चरम पर रहा। मुकाबले के चौथे दिन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, भाजपा डबवाली जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा व नशा मुक्ति सेना के संस्थापक भवानी सिंह विशेष रूप से पहुंचे। मैदान में पहुंचने पर लीग के सिरसा संयोजक सुनील बामनिया ने अतिथियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान अतिथियों ने स्वयं पिच पर बल्ला थामकर हाथ आजमाए, जिससे मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी जोश देखने को मिला। आयोजन के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित युवाओं और खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ एकजुट रहने की शपथ दिलाई। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नमो क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं की असीम ऊर्जा को खेलों की ओर मोड़ना और समाज से नशे जैसी कुरीति को जड़ से खत्म करना है।
खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और आपसी भाईचारा भी सिखाते हैं। प्रतियोगिता के जरिए स्थानीय खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा और मजबूत मंच मिल रहा है। सुनील बामनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में सिरसा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा द्वितीय रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, लीग के मुख्य फाइनल मुकाबले में प्रथम विजेता टीम को 21 लाख रुपये, द्वितीय विजेता को 11 लाख रुपये, तृतीय विजेता को 5 लाख रुपये और चतुर्थ स्थान पाने वाली टीम को 2.5 लाख रुपये का भव्य नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी खिलाड़ियों के लिए ढेरों आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
इस मौके पर सुमन सैनी,सुनील सैनी,जिकेश मेहता जिला पार्षद,मनीष शर्मा महेंद्र धींगतानिया प्रदेश सचिव बीजेपी,श्याम ढिल्लों आकाशदीप सिंह, सचिन हुड्डा, डॉक्टर चंद्र कंबोज, मनीष शर्मा, अजय सोलंकी, गुरजिंदर सूर्या, टीनू संधा, रवि सैनी, डॉ तनिश,राजेंद्र कुमार आनंद रावत,आतिश लाखलान, बॉबी चंडालियां व संदीप दुग्गल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: बेटे के शादी का निमंत्रण देने राहुल गांधी के पास पहुँचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, महिलाओं के मुद्दों पर भी हुई अहम चर्चा

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us