डबवाली पुलिस की कार्रवाई रंग लाई, गुमशुदा 22 फोन बरामद

Dabwali police's efforts pay off; 22 missing phones recovered.
साइबर सेल की मेहनत से लोगों को वापस मिली उनकी जरूरी डिजिटल संपत्ति, एसपी जसलीन कौर ने मालिकों को सौंपे मोबाइल
डबवाली। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसे दोबारा हासिल करने की उम्मीद कई बार लोगों को कम ही रहती है, लेकिन डबवाली पुलिस की तकनीकी दक्षता और लगातार प्रयासों ने आज 22 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस दिलाए । साइबर सेल डबवाली द्वारा तकनीकी माध्यमों से तलाश कर 22 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, IPS ने आज उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की सूचना मिलने के बाद साइबर सेल द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी स्तर पर जानकारी जुटाई जाती है। टीम द्वारा CEIR पोर्टल सहित उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए गुम मोबाइल फोन को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इसी क्रम में 22 मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

यह भी पढ़ें: डबवाली में नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण करने के मामले में तीन माह से फरार आरोपी किया गिरफ्तार

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us