डबवाली। थाना शहर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । थाना प्रबंधक नि. अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों के द्वारा थाना शहर डबवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप लगाए थे । शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
मामले की गहन छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर डबवाली पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया । गिरफ्तार आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।
यह भी पढ़ें: डबवाली पुलिस की कार्रवाई रंग लाई, गुमशुदा 22 फोन बरामद







