Sirsa News: हजारों रुपए की 07 ग्राम 77 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Sirsa News: हजारों रुपए की 07 ग्राम 77 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
सिरसा। सिरसा जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला की सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा गांव भावदीन क्षेत्र से 07 ग्राम 77 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान कर्मबीर सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी भावदीन,जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा भावदीन क्षेत्र में मौजूद थी ।
इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रायस किया । शक के आधार पर पुलिस ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 07 ग्राम 77 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच डिंग थाना पुलिस को सौंप दी है । आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: सिरसा के कालांवाली में पिता ने की बेटे की हत्या, जमीनी विवाद में मारी 6 गोलियां

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।