Sirsa News: लाखों रूपए की 35.130 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

Sirsa News: लाखों रूपए की 35.130 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को लाखों रूपए की 35 ग्राम 130 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान अग्रसेन कॉलोनी सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से एक नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा ।
पुलिस टीम ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 35 ग्राम 130 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान जार्ज पुत्र दिलावर सिंह निवासी गरेआला तहसील पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब) हाल नजदीक तलवाड़ हॉस्पिटल सिरसा के रूप में हुई है।
सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच शहर थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सिरसा के कालांवाली में पिता ने की बेटे की हत्या, जमीनी विवाद में मारी 6 गोलियां

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।