Sirsa News: लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी 24 घंटे में पुलिस गिरफ्त में,चोरीशुदा लैपटॉप बरामद

Sirsa News: लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी 24 घंटे में पुलिस गिरफ्त में,चोरीशुदा लैपटॉप बरामद
सिरसा। जिला की एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि रोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी इन्द्रपुरी मौहल्ला शिव चौक सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 24 जून 2026 को जनता भवन रोड पर स्थित गुरुकुल लाइब्रेरी से अज्ञात युवक ने मेरा लैपटॉप चोरी कर लिया है ।
एबीटी स्टाफ सिरसा प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ थाना शहर सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
जांच के दौरान एबीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश उर्फ मलिंगा पुत्र गोबिंद निवासी एमसी कॉलोनी सिरसा को नजदीक बस स्टैंड सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई हेतू शहर थाना पुलिस के हवाले किया गया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा लैपटॉप बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: लाखों रूपए की 35.130 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।