सिरसा। जिला की पी.ओ.स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पी.ओ.स्टाफ प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं आया ।
माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी अशोक कुमार को 01 जुलाई 2025 को पी.ओ. घोषित किया था ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच पी.ओ. स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी । पी.ओ. स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार









