बाइक चोरी की वारदात मात्र 24 घंटों में सुलझी, चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू

Bike theft case solved within just 24 hours; accused apprehended along with the stolen bike.
सिरसा। एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को शहर सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि निशान सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी गांव पन्नीवाली, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीते दिन नवजीवन हॉस्पिटल रानियां बाईपास रोड सिरसा के पास चाय पीने के लिए पूरा था । कुछ समय बात वापस आकर देखा तो तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया।
पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक गोदारा पुत्र विक्रम गोदारा निवासी हुड्डा सैक्टर 20 सिरसा को शहर सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है

यह भी पढ़ें: चौटाला के पवन हत्याकांड में लड़की के पिता को उम्रकैद, प्रेम प्रसंग में की थी हत्या

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us