पूछताछ में ऐलनाबाद व रानियां क्षेत्र में चोरी की 2 वारदातें कबूली
सिरसा। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ सिरसा ने बाइक चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ऐलनाबाद व रानियां क्षेत्र में बाइक और दुकान से सामान चोरी करने की दो अन्य वारदातें भी कबूल की हैं। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए शहर थाना सिरसा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि अजय कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी रूखी, जिला सोनीपत, सिरसा में आईटीआई के पास दूध डेयरी चलाता है। 21 अगस्त की शाम करीब आठ बजे उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इसी दौरान एबीवीटी स्टाफ की टीम बांदरा वाली पुलिया के पास गश्त पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सामने से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर युवक ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक बाइक के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस पेश नहीं कर सका। जांच करने पर बाइक के पिछले माह शहर सिरसा क्षेत्र से चोरी होने की पुष्टि हुई।आरोपी की पहचान जसबीर सिंह उर्फ गग्गू पुत्र दर्शन सिंह निवासी फकीर वाली थेड़ी, रानियां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता और चोरीशुदा सामान की बरामदगी को लेकर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: सिरसा के कालांवाली में पिता ने की बेटे की हत्या, जमीनी विवाद में मारी 6 गोलियां
यह भी पढ़ें: सिरसा में 4 ग्राम 34 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू
यह भी पढ़ें: गांव झोरड़रोही में रंजिशन हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार








