पीओ स्टाफ की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा को दबोचा

पीओ स्टाफ की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा को दबोचा
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों में वांछित भगोड़ों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ स्टाफ सिरसा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा आरोपी को गांव सिंकदरपुर से गिरफ्तार है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीओ स्टाफ प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2019 में आरोपी के विरुद्ध थाना सदर सिरसा में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया था,जहां से उसे जमानत मिल गई थी । जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ।
अदालत द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस पर माननीय अदालत ने 16 मार्च 2026 को आरोपी निशान सिंह को पी.ओ. घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। पीओ स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी निशान सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर सिरसा को उसी के गांव सिंकदपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सिरसा के कालांवाली में पिता ने की बेटे की हत्या, जमीनी विवाद में मारी 6 गोलियां

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us