6 किलो 76 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित व्यक्ति काबू 

A man was arrested with 6 kg 76 grams of poppy husk.
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6 किलो 76 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है । एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के गांव कुत्ताबढ़ की तरफ जा रही थी ।
इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव कुत्ताबढ के नजदीकी पहुंची तो सामने गली में से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए पैदल आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 किलो 76 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ ।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भजन सिंह पुत्र सिंगारा सिंह निवासी रत्ताखेड़ा तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा, हाल कुताबढ़ जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: 32 बोर अवैध पिस्तौल सहित कार सवार युवक काबू 

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us