2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित व्यक्ति काबू

A man was arrested with 2 kg 766 grams of poppy husk.
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है । एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान बाजीगर मोहल्ला रानिया चुंगी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी थी ।
इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए पैदल आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी सुखबीर की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ ।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भजन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी बाजीगर मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़ा काबू

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us