9 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार


सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने खाजाखेड़ा रोड क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 9 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कंगनपुर रोड सिरसा निवासी संदीप पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त के दौरान सब्जी मंडी सिरसा से होते हुए खाजाखेड़ा रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान खाजाखेड़ा रोड के नजदीक पुलिस टीम को सामने से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने अचानक बाइक वापस मोड़कर मौके से निकलने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर पीछा कर युवक को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है

यह भी पढ़ें: सब्जी मंडी ऐलनाबाद क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले दो दबोचे

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us