8 साल से एक्सिडेंट के मामले में वांछित भगोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा

सिरसा। जिला की पी.ओ.स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 साल से एक्सिडेंट के मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को सरकारी हस्पताल सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पी.ओ.स्टाफ प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2018 में शहर थाना सिरसा में एक्सिडेंट का मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के पेश किया गया था । माननीय अदालत से आरोपी को जमानत मिलने के बाद आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं आया । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी मंगत राम को 16 जुलाई 2026 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच पी.ओ. स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी । पी.ओ. स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगत राम उर्फ गगन पुत्र बृजमोहन निवासी थेहड़ मौहल्ला सिरसा से काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें: सब्जी मंडी ऐलनाबाद क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले दो दबोचे

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us