सिरसा। सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो युवकों को हजारों रुपए की 15 ग्राम 371 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव नानकपुर में मौजूद थी ।
इस दौरान सामने से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिय़ा । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक हरप्रीत सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी गांव मंगाला ,जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 8 ग्राम 370 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर सप्लायर आरोपी वीरू पुत्र प्रताप सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 रानियां जिला सिरसा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गांव बिरुवला गुड्डा से गांव सुबाखेड़ा की तरफ जारी थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव सूबाखेड़ा के नजदीक पहुचीं तो सामने स्कूटी सवार एक युवक आता दिखाई दिय़ा । उक्त स्कूटी सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक स्कूटी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी वीरू राम पुत्र चना राम निवासी गांव वीरूवाला गुडा, जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 7 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: सिरसा में कांग्रेस नेता के बेटे का मर्डर, हत्या के केस में जमानत पर आया था बाहर







