ऐलनाबाद में 32 बोर अवैध पिस्तौल सहित युवक पुलिस गिरफ्त में

Youth arrested by police in Ellenabad with an illegal .32 bore pistol.
सिरसा। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिंग थाना क्षेत्र के गांव कुक्ड़थाना से एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ डिंग थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव कुक्ड़थाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया।
सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुए। पूछताछ में उसकी आरोपी की पहचान अभय सिंह पुत्र आत्माराम निवासी गांव कुक्ड़थाना,जिला सिरसा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच संबंधित डिंग थाना पुलिस को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये की 34 ग्राम 286 मिलीग्राम हेरोइन सहित 6 युवक काबू

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us