समसारा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

 

 

 

यह भी पढ़ें: ऐलनाबाद में 14 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय समसारा पब्लिक स्कूल शेखूखेड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान को याद करते हुए की गई। कार्यक्रम में चौधरी अभय सिंह जी खोड़ व ज़िला खेल अधिकारी हरबंस सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

ज़िला सिरसा सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष व शेखूखेड़ा के सरपंच जसकरण सिंह जी कंग, पट्टी कृपाल के सरपंच कुलविंदर सिंह जी कंबोज, गीदड़ावाली के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार कंबोज, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य ममेरा कलां बलवंत सिंह , पीटीआई एसोसिएशन सिरसा के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव भूप सिंह, समाजसेवी बलवंत गुरुवा, बचित्र सिंह, समाजसेवी प्रगट सिंह,भारत विकास परिषद शाखा ऐलनाबाद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सपरा, दयाल सिंह भट्टी, रेशम सिंह कंबोज बलवंत सिंह गरवा , नगदीप सिंह ढिल्लों व अनेक खिलाड़ियों के अभिभावक, खिलाड़ी , शिक्षक मौजूद रहे ।

 

यह भी पढ़ें: ऐलनाबाद हल्के में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान 29 से

कार्यक्रम में स्टेट क्वालीफाई करते हुए नेशनल में अपनी जगह बनाने वाली खिलाड़ी समरीत कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, कोच बलविंदर सिंह को विशेष रूप से व कोच अंग्रेज सिंह को सम्मानित किया गया तथा स्टेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी डिंपल रानी व जैस्मीन कौर , जिला स्तर पर वह सीबीएसई क्लस्टर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हर्षिल, गौतम,

 

वृत्तिका ,मनमीत सिंह, एकमजीत सिंह, आर्यन मोंगा, परनीत कौर, हरनूर कौर, जतिंदर कौर, हरमन कौर, सुमित कौर, मनवीर कौर, तनवीर कोर, शुभरीत, पायल एश्विन, करणदीप कौर, एकम माही, हरमन कौर , मुस्कान, मनमीत कौर ,जैस्मीन कौर, लखविंदर सिंह, नवजीत सिंह, मयंक, अंशुल सिंह, एकम, करणदीप सिंह, हरमन सिंह, केशव, वरुण, प्रेम राठौर, गुरमेल सिंह, मनजोत, हरगुन सिंह, गुरशरण , वंशदीप, नवीन, मनजोत सिंह, रोहन, दिग्विजय चाहर , हरमन सिंह, हर्ष को सम्मानित किया गया तथा लीगल लिटरेसी में ब्लॉक में द्वितीय स्थान पर आने वाली नैना को सम्मानित किया गया।

 

इस मौके पर कराते की विशेष प्रसतूति दी गई ,गिद्दा, खेल पर नुक्कड़ नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक वी अनेकों अभिभावक उपस्थित रहे।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us