सिरसा ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत सिरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद थाना पुलिस ने 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ऐलनाबाद थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस की एक टीम ने गांव मेनाखेड़ा क्षेत्र में मौजुद थी। उसी दौरान सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता हुआ दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उक्त व्यक्ति से 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई ।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी गांव माधोसिंघाना जिला सिरसा के रुप मे हुई है । ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब बेचने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करना तथा जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध शराब की बिक्री संबंधी सूचना पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: ऐलनाबाद हल्के में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान 29 से


