समसारा पब्लिक स्कूल शेखूखेड़ा में फायर विभाग की अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, छात्रों को दिखाए आग बुझाने के तरीके

Fire safety mock drill conducted by the Fire Department at Samsara Public School, Shekhukheda; students shown fire-extinguishing techniques.

 

 

समसारा पब्लिक स्कूल शेखूखेड़ा ऐलनाबाद में मंगलवार को हरियाणा अग्निशमन विभाग द्वारा फायर विभाग की ओर से फायर अधिकारी ऐलनाबाद भरत लाल खिचड़ के मार्गदर्शन में कृष्ण कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कंबोज, कर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, दीन दयाल ने अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

गैस सिलेंडर व अन्य लगती हुई आग को विभिन्न तरीकों से बुझाकर दिखाया भी गया
मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में घबराने की बजाय धैर्य पूर्वक सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के बारे में जागरूक किया गया इस दौरान फायर विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने के विभिन्न कारणों तथा आग से बचाव के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

 

Fire safety mock drill conducted by the Fire Department at Samsara Public School, Shekhukheda; students shown fire-extinguishing techniques.ाा
टीम ने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को इसकी सूचना देनी चाहिए और तुरंत अग्निशमन विभाग को जानकारी देनी चाहिए विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया की आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी को प्राथमिकता दी जाए तथा भीड़ में धक्का मुखी करने की बजाय व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलना चाहिए मॉक ड्रिल के दौरान फायर टीम ने बच्चों को अग्निशमन उपकरणों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी टीम ने बताया कि आगजनी होने की स्थिति में उचित अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किस प्रकार किया जा सकता है विद्यार्थियों को आग से संबंधित आवास स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सहयोग करने की भी के लिए भी प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में पात्र परिवारों को योजनाओं की दी जानकारी और लाभ लेने के लिए किया जागरूक

फायर विभाग की ओर से फायर अधिकारी ऐलनाबाद भरत लाल खिचड़ के मार्गदर्शन में कृष्ण कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कंबोज, कर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, दीन दयाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया और अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया उन्होंने कहा कि आज से बचाव के लिए जागरुकता और समय पर उठाया गया सही कदम काफी महत्वपूर्ण होता है फायर टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वह अपने घर और स्कूल में बिजली के उपकरणों गैस सिलेंडर तथा अन्य ज्वलनशी वस्तुओं के इस्तेमाल के दौरान विशेष सावधानी बरतनी है। स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल में विद्यालय अध्यक्ष जेके मेहता , डायरेक्टर कशिश मेहता, सचिव मंजू बाला, प्रधानाचार्य मुस्कान जिंदल टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों व समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में सेवा संकल्प अभियानः विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us