डबवाली। डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा संगीन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी गोरीवाला पुलिस ने घर के पास कूड़ा डालने के विवाद में हमला कर चोट पहुंचाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों संदीप कुमार व अनिल कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मुन्ना वाली में घर की दीवार के पास गोबर-कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता प्रशांत के साथ मारपीट करने व अपहरण करने के संबंध में थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
जांच के दौरान चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं एवं गहन पूछताछ के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त लोहा पाइप व डंडा भी बरामद कर लिया। वारदात के समय शिकायतकर्ता का गिरा हुआ फोन भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है ।
यह भी पढ़ें: एएनसी स्टाफ डबवाली ने मोटरसाइकिल सवार दो नशा तस्कर 11.870 ग्राम हेरोइन सहित किए काबू







