45 प्रतिबंधित गोलियों के साथ नशे में प्रयुक्त किए जाने वाले 300 कैप्सूल बरामद
डबवाली। नशे के सौदागरों के खिलाफ डबवाली पुलिस की जंग लगातार जारी है। डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर सहित 3 नशा तस्करों को काबू कर 45 प्रतिबंधित व नशे में प्रयुक्त होने वाले 300 कैप्सूल बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांव गंगा से एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 गोलियां प्रतिबंधित अल्प्राजोलम, 300 नशे में प्रयुक्त होने वाले प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी खुशप्रीत सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जो गिरफ्तार किए गए आरोपी खुशप्रीत सिंह से की गई प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थानों पर दबिश देते हुए इस मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी हरजिन्द्र को भी काबू कर लिया है।
एक अन्य मामले में प्रबंधक थाना औढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 08.520 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर अमृतपाल सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें: नशा तस्करी के करीब आठ वर्ष पुराने मामले में बेल जम्पर महिला आरोपी को पुलिस ने किया काबू








