एएनसी स्टाफ डबवाली ने मोटरसाइकिल सवार दो नशा तस्कर 11.870 ग्राम हेरोइन सहित किए काबू

The ANC staff in Dabwali apprehended two motorcycle-borne drug smugglers with 11.870 grams of heroin.
1,460 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियों व कैप्सूल के साथ एक दबोचा
थाना कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के अन्य मामले में वांछित सप्लायर किया गिरफ्तार
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एएनसी स्टाफ डबवाली ने 16 अगस्त 2026 को मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को 11.870 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इसके अलावा थाना कालांवाली पुलिस टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित मुख्य सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंडी डबवाली क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू किया । तलाशी लेने के दौरान उनके कब्जे से 11 ग्राम 870 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपियों अमरपाल सिंह व रणजीत सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।
इसी क्रम में उनकी टीम ने गांव घुकांवाली में गश्त पड़ताल के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने पर नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त शख्स के कब्जे से 600 गोलियां टेम्पेन्टाडोल व 870 कैप्सूल प्रेगाबलीन बरामद हुए । जिस संबंध में काबू किए गए शख्स गगनदीप सिंह को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत थाना औढ़ा में नियमानुसार डिटेन करवाया गया।

यह भी पढ़ें: अपहरण व मारपीट के मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us