एएनसी स्टाफ डबवाली ने 100 प्रतिबंधित व 3,000 नशे में दुरुपयोग होने वाली गोलियों सहित मोटरसाइकिल सवार आरोपी किया काबू

The ANC staff in Dabwali apprehended a motorcyclist found in possession of 100 banned pills and 3,000 pills prone to abuse.
डबवाली। एएनसी स्टाफ डबवाली ने 100 प्रतिबंधित व 3,000 नशे में दुरुपयोग होने वाली गोलियों सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया एएनसी स्टाफ प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलीकां रोड़ मंडी डबवाली से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू किया।
जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर नियमानुसार तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 100 प्रतिबंधित गोलियां एलप्राजोलम व 3,000 नशे में दुरुपयोग होने वाली गोलियां टेम्पेन्टाडोल बरामद हुई । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें: अपहरण व मारपीट के मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us