Sirsa News: डबवाली के अबूबशहर में बुजुर्ग किसान की सांप के काटने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sirsa News: डबवाली के अबूबशहर में बुजुर्ग किसान की सांप के काटने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

 

 

 

यह भी पढ़ें: चौटाला के पवन हत्याकांड में लड़की के पिता को उम्रकैद, प्रेम प्रसंग में की थी हत्या

सिरसा जिले में डबवाली उपमंडल के गांव अबूबशहर में सांप के काटने से एक 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव अबूबशहर निवासी मदन भाम्भू के रूप में हुई है। जो तेजाखेड़ा रोड पर स्थित ढाणी में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, 87 वर्षीय बुजुर्ग रोजाना की तरह सुबह की सैर पर निकले थे। नहर के किनारे जब वह एक स्थान पर झाड़ी हटा रहा थे, तभी झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने अचानक उनके हाथ पर काट लिया।

खुद ही करवाई झाड़-फूंक

यह भी पढ़ें: डबवाली पुलिस की कार्रवाई रंग लाई, गुमशुदा 22 फोन बरामद

सांप के काटने के तुरंत बाद बुजुर्ग अस्पताल जाने की बजाय गांव में ही स्थित मेडी पर पहुंचे और वहां झाड़-फूंक करवाई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब जहर का असर कम नहीं हुआ और तबीयत बिगड़ने लगी, तब जाकर उन्होंने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: डबवाली में नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण करने के मामले में तीन माह से फरार आरोपी किया गिरफ्तार

भटिंडा जाते समय रास्ते में मौत

परिजनों को जब मामले का पता चला, तो वे गंभीर हालत में बुजुर्ग को तुरंत डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत भटिंडा अस्पताल के (पंजाब) के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें भटिंडा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।