नशा तस्करी के करीब आठ वर्ष पुराने मामले में बेल जम्पर महिला आरोपी को पुलिस ने किया काबू


डबवाली। पीओ स्टाफ डबवाली ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के करीब आठ वर्ष पुराने मामले में बेल जम्पर महिला आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में वर्ष 2018 में नशा तस्करी के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुई। लगातार फरार रहने के कारण आरोपी को न्यायालय द्वारा बेल जम्पर घोषित किया गया था। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप महिला आरोपी को काबू कर लिया गया।


महिला आरोपी इससे पूर्व वर्ष 2020 में जाली नोटों के उपयोग व खरीद फरोख्त के संबंध में थाना शहर डबवाली में दर्ज अभियोग में भी न्यायालय से गैरहाजिर चल रही थी।

यह भी पढ़ें: चौटाला के पवन हत्याकांड में लड़की के पिता को उम्रकैद, प्रेम प्रसंग में की थी हत्या

यह भी पढ़ें: डबवाली पुलिस की कार्रवाई रंग लाई, गुमशुदा 22 फोन बरामद

यह भी पढ़ें: डबवाली में नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण करने के मामले में तीन माह से फरार आरोपी किया गिरफ्तार

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us