रानियां में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित

Meeting held in Sirsa regarding the special intensive revision of the electoral roll.

सिरसा, 18 सितंबर।
रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं तहसीलदार शुभम शर्मा ने अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

तहसीलदार शुभम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाताओं से 30 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। इसके बाद नोटिस जारी करने तथा दावों एवं आपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को प्रस्तावित है।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने तथा उनके माध्यम से मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। साथ ही, राजनीतिक दलों से अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें: रानिया इलाके में बकरियां चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू

उन्होंने बताया कि 26 एवं 27 सितंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों दिनों में बूथ लेवल अधिकारी अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटवाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक शुद्धि करवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र जमा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 13 सितंबर को रानियां में लगेगा अंत्योदय मेला

यह भी पढ़ें: रानियां विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us