Sirsa News: हेरोइन सप्लायर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Sirsa News: हेरोइन सप्लायर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
Sirsa News: सिरसा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानियां थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में सप्लायर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। रानियां थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर पूनम चंद ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव खारिया से मेहना खेड़ा नहर पूल पर मौजूद थी ।
इस दौरान बाइक सवार एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया पुलिस पार्टी ने उक्त बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया की बरामद हेरोइन कुलबीर सिंह पुत्र जगदीश चंद्र निवासी गांव खाई शेरगढ़, जिला सिरसा से खरीदी थी।
इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां थाना पुलिस को सौंपी थी ।
जांच के दौरान रानियां थाना पुलिस ने आरोपी कुलबीर सिंह को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है । पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेरोइन की सप्लाई कहां से होती थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
सब इंस्पेक्टर पूनम चंद ने बताया कि मामले में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: Rania News: जनरल स्टोर चोरी मामले में दूसरा आरोपी काबू, एक अन्य साथी की तलाश जारी

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।