रानिया इलाके में बकरियां चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू

रानिया इलाके में बकरियां चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू

सिरसा। रानियां थाना क्षेत्र में बकरियां चोरी करने के मामले में एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी अभोली तथा कर्णवीर उर्फ गोबिंद पुत्र संदीप सिंह निवासी ऑटो मार्केट रानियां के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए रानियां थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

 

एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गांव ओटू निवासी मलकीत सिंह पुत्र बगड़ावत ने रानियां थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि बीती 10 अगस्त की दोपहर वह फिरोजाबाद ढाणी, प्रताप नगर के नजदीक घग्गर नदी क्षेत्र में अपनी बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान कुछ बकरियां तेज आवाज करने लगीं। वह तुरंत मौके की ओर दौड़ा तो दो युवक छोटे हाथी पर बकरियां बांधते दिखाई दिए। जब तक वह उनके पास पहुंचता, दोनों युवक छोटे हाथी पर चार बकरियां लादकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: सिरसा के फतेहपुरिया में पत्नी ने पति को गुर्दा देकर बचाई जान, पति के दोनों गुर्दे खत्म तो पत्नी ने दिया 1 गुर्दा

 

पीड़ित की शिकायत पर रानियां थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एबीटी स्टाफ की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में उनकी संलिप्तता के संबंध में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि वारदात में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रानियां में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित

यह भी पढ़ें: 13 सितंबर को रानियां में लगेगा अंत्योदय मेला

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us