~ मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत दूसरे चरण के मेले की तैयारियों बारे एडीसी ने दिए निर्देश
सिरसा, 02 सितंबर।
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत अंत्योदय मेलों के दूसरे चरण का आयोजन 13 सितंबर (रविवार) को किया जाएगा। इसी कड़ी में जिला सिरसा के रानियां क्षेत्र में भी अंत्योदय मेले का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत रानियां के लिए एसडीएम ऐलनाबाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेले का आयोजन सफलतापूर्वक करवाने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि मेले में पात्र परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने, विभागीय स्टॉल लगाने, लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा मेले से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। साथ ही पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने और उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि मेले के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना हो। मेले की तैयारियों और आयोजन की प्रगति के संबंध में संबंधित कार्यालय को समय-समय पर अवगत करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उनमें स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा मिले और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।