थाना कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार मुख्य तस्कर को किया काबू

थाना कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार मुख्य तस्कर को किया काबू
डबवाली। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करी नेटवर्क पर लगातार कड़ा प्रहार करते हुए नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है । इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना कालांवाली पुलिस टीम ने 06.290 ग्राम हेरोइन तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी मनदीप को काबू करने में सफलता प्राप्त की है
पुलिस टीम ने गांव गदराना से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों हरजिन्दर सिंह व गुरदीप को 06 ग्राम 290 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की गई । जो गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश देते हुए इस मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी मनदीप को काबू कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर सहित 3 नशा तस्कर किए काबू

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us