फर्जी कस्टमर केयर व स्क्रीन शेयरिंग कर 01 लाख रुपये की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, दो माह से फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Fraud involving ₹1 lakh via fake customer care and screen sharing busted; accused, absconding for two months, arrested in Uttar Pradesh.

 

1.33 लाख की धोखाधड़ी के अन्य मामले में आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

डबवाली। डबवाली पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ तथा ठगी की राशि बरामद करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में साइबर अपराध शाखा डबवाली की टीम ने तकनीकी जांच और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर फर्जी कस्टमर केयर बनकर स्क्रीन शेयरिंग कर 01 लाख 04 हजार रुपये की साइबर ठगी करने व 01.33 लाख रूपये की धोखाधड़ी के अलग अलग मामलों का पर्दाफाश कर फरार चल रहे आरोपी विवेक सिंह व आरोपी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है ।

यह भी पढ़ें: डबवाली में वांछित सप्लायरों सहित 05 नशा तस्कर काबू, लाखों रुपये की 41 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

 

साइबर अपराध शाखा प्रभारी एवं पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि थाना शहर डबवाली में दर्ज अभियोग के अनुसार शिकायतकर्ता हरदीप सिंह ने बताया कि मिन्तरा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से चप्पल मंगवाई थी । जब उसने अपने आर्डर की जानकारी लेने के लिए गुगल पर सर्च कर कस्टमर केयर के नम्बर पर कॉल की तो उन्होंने ऑर्डर कैंसल करने की बात कही, जो शिकायतकर्ता ने ऐसा करने से मना कर दिया । जिसके उपरांत उसे अज्ञात नम्बर से व्हाट्सएप्प काल आई । जिसके बाद शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर स्क्रीन शेयर करवाकर उसके खाते से 1,04,666 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए ।

 

यह भी पढ़ें: डबवाली पुलिस की मुहिम: नशा तस्करों पर सख्ती, नशा पीड़ितों को अपनापन

इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई ।मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर अपराध शाखा डबवाली में तैनात पीएसआई अजय सिंह ने अपनी टीम के साथ तकनीकी पहलुओं की गहन जांच करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए । जो अपनी कार्यकुशलता व तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए उनकी टीम ने इस मामले में आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया ।

यह भी पढ़ें: डबवाली- वर्ष 2018 के डकैती व आर्म्स एक्ट के मामले में 04 साल से फरार उद्घोषित अपराधी को किया काबू

 

आरोपी को न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।इसी तरह एक अन्य मामले का खुलासा करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर डबवाली में दर्ज अभियोग में शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी मंडी डबवाली के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा 1.33 लाख रूपये बिना किसी जानकारी के निकाल लिए गए जिसका पता उसे तब चला जब उसने किसी अन्य व्यक्ति को रूपये भेजने के लिए खाता प्रयोग किया ।

 

जिसकी शिकायत उसने साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन 1930 पर की । जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने तुरंत ठगी करने वाले व्यक्ति के बैंक खाते को फ्रीज करवाया और आरोपी की तलाश शुरू की । जिसके तहत उनकी टीम में तैनात पीएसआई मंगल सिंह की टीम ने बैंक खाते से जानकारी जुटाते हुए खाताधारक आरोपी गुरलाल सिंह को जिला संगरूर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया । शिकायतकर्ता की तुरंत दी गई सूचना व पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से धोखाधड़ी की राशि में से 30,000 रूपये आरोपी के खाते में सुरक्षित रखने में सफलता हासिल हुई । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us