डबवाली में वांछित सप्लायरों सहित 05 नशा तस्कर काबू, लाखों रुपये की 41 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

Five drug smugglers, including wanted suppliers, apprehended in Dabwali; over 41 grams of heroin worth lakhs of rupees seized.

डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के कुशल नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी है । मादक पदार्थों की बरामदी कर आरोपियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए इस सप्लाई चैन को भी ध्वस्त किया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस टीमों ने कालांवाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित सप्लायरों सहित 05 नशा तस्करों को काबू किया है । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा 41.640 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए एक मोटरसाइकिल भी कब्जा पुलिस में लिया गया है ।

 

पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधक थाना कालांवाली निरीक्षक देवीलाल के नेतृत्व पुलिस टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान गांव गदराना क्षेत्र से दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर काबू किया । जो कोई मादक पदार्थ होने के शक पर उक्त दोनों की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 06.570 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपियों मनप्रीत व बलकरण सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें: चौटाला के पवन हत्याकांड में लड़की के पिता को उम्रकैद, प्रेम प्रसंग में की थी हत्या

 

इसी क्रम में सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंडी कालांवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को काबू किया । जो किसी नशीले पदार्थ का अंदेशा होने पर उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 06.320 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिसके संबंध में काबू किए गए आरोपी गगन सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई । जो मामले की तफ्तीश के दौरान थाना कालांवाली पुलिस टीम ने इस नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जुटाई गई अहम जानकारी के आधार पर इस मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी कुलदीप सिंह के संदिग्ध स्थानों पर दबिश देते हुए गांव दादू से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

 

यह भी पढ़ें: डबवाली पुलिस की कार्रवाई रंग लाई, गुमशुदा 22 फोन बरामद

पुलिस टीम द्वारा गहन पूछताछ के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह के कब्जे से 28.750 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ अलग से अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा । एक अन्य कार्रवाई में चौकी कालांवाली प्रभारी उप निरीक्षक चन्दन सिंह की टीम ने 08.780 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी जसपाल सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।

यह भी पढ़ें: डबवाली में नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण करने के मामले में तीन माह से फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 

गौरतलब है कि दिनांक 11.09.2026 को सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने गांव कालांवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों कुलदीप व गुरमुख को उक्त हेरोइन सहित काबू किया था । जिस संबंध में आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी । जो मामले की गहन जांच करते हुए पुलिस टीम ने उक्त आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार इस मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी जसपाल सिंह को काबू गिरफ्तार कर लिया है ।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us