डबवाली। पीओ स्टाफ डबवाली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती व आर्म्स एक्ट के 08 साल पुराने मामले में चार साल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी धर्मा सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि धर्मा सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में जनवरी 2018 में डकैती व आर्म्स एक्ट के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ । लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा धर्मा सिंह को सितम्बर 2022 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया।
पीओ स्टाफ डबवाली प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह की टीम द्वारा उद्घोषित अपराधी की धरपकड़ के लिए किए गए लगातार प्रयासों के फलस्वरूप उद्घोषित अपराधी को काबू कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: चौटाला के पवन हत्याकांड में लड़की के पिता को उम्रकैद, प्रेम प्रसंग में की थी हत्या
यह भी पढ़ें: डबवाली पुलिस की कार्रवाई रंग लाई, गुमशुदा 22 फोन बरामद







