एसपी जसलीन कौर के नेतृत्व में डबवाली पुलिस अब नशे के खिलाफ सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि नशा पीड़ितों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास से जोड़ने पर भी काम कर रही है।बीते एक सप्ताह में नशा मुक्ति टीम ने 15 गांवों और 5 वार्डों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर 38 नशा पीड़ितों को उपचार-परामर्श से जोड़ा।
यह भी पढ़ें: चौटाला के पवन हत्याकांड में लड़की के पिता को उम्रकैद, प्रेम प्रसंग में की थी हत्या
वहीं ग्राम पंचायतों के सहयोग से अब तक मंडी कालांवाली सहित 36 गांवों में नशा मुक्ति कमेटियां बन चुकी हैं, जिन्होंने बीते सप्ताह 13 और पीड़ितों की पहचान की।पुलिस का संदेश साफ है — “नशा बेचने वालों पर कार्रवाई और नशा पीड़ितों के लिए उपचार, दोनों मोर्चों पर साथ बढ़ना है।”नशे से जुड़ी सूचना दें: 1933 / 9138999748 (पहचान गोपनीय)
यह भी पढ़ें: डबवाली पुलिस की कार्रवाई रंग लाई, गुमशुदा 22 फोन बरामद







