डबवाली। सदर थाना डबवाली पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13 सितम्बर 2026 को सदर थाना डबवाली में प्राप्त एक शिकायत में नाबालिगा के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार तत्काल भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
जिसके तहत प्रबंधक थाना सदर डबवाली निरीक्षक दलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र तथा लगातार की गई छापेमारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।







