इस बार भाखड़ा बांध में पानी की स्थिति अच्छी, पानी का लेवल 36 फुट अधिक

चंडीगढ़, 2 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर प्रदेश के सभी हिस्सों में पीने के पानी की आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। सभी तालाब, जलघर और अन्य जलाशय भरकर रखे जाएं।

यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सचिवालय में जन स्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ पेयजल व कृषि सिंचाई के लिए पानी की स्थिति की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश से संबंधित किशाऊ सहित अन्य जल परियोजनाओं के संबंध में जल्द ही जल शक्ति मंत्रालय के साथ बैठक की जाएगी जिसमें इन राज्यों के अधिकारी भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल व सिंचाई के पानी की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए नहरों से जुड़े सभी जलघरों व तालाबों को भरकर रखा जाए। जहां ट्यूबवेल आधारित जलापूर्ति होती है वहां यदि कोई ट्यूबवेल खराब हो जाता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि जरूरत पड़े तो लोगों को टैंकर से भी पानी उपलब्ध करवाया जाए।

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बार भाखड़ा बांध में पानी की स्थिति काफी अच्छी है। इस समय भाखड़ा बांध में पानी का लेवल 36 फुट अधिक है। हरियाणा ने भाखड़ा बांध से अपने कोटे का अभी तक केवल 75-76 प्रतिशत पानी ही इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें: जनगणना कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 31 मई तक सभी कार्य पूरे करें अधिकारी : अतिरिक्त उपायुक्त

यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।