भाजपा सरकार उद्योगपतियों की नौकरशाही छोड़कर किसानों की सुध ले”: चौधरी अभय सिंह चौटाला 

 चंडीगढ़, 12 मई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोहपुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी सदैव कहा करते थे कि इस देश की असली ताकत खेत, किसान और मेहनतकश जनता है, न कि कैमरों के सामने होने वाले रोड शो और जनता के पैसों से किए जाने वाले लाखों-करोड़ों के प्रचार।

आज देश के प्रधानमंत्री आम जनता से अपील कर रहे हैं कि सोना-चाँदी मत खरीदो, पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो और अपने खर्च पर लगाम लगाओ। लेकिन सवाल यह है कि क्या भाजपा सरकार ने अपने मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के ऐशो-आराम और फिजूलखर्ची पर कभी रोक लगाई? क्या सत्ता के गलियारों में बर्बादी बंद हुई? क्या करोड़ों रुपये के रोड शो, रैलियां और प्रचार यात्राएं रोकी गईं? चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सच्चाई यह है कि सत्ता में बैठे लोग शानो-शौकत में डूबे हुए हैं और आम आदमी को त्याग का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

सरकार देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है, इसलिए अब जनता से बचत की भीख मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते देश के किसान को मजबूत किया होता, खेती को उद्योगों जितना सम्मान और समर्थन दिया होता, फसलों के सही दाम दिए होते, सस्ती खाद-बीज, पानी और बिजली की गारंटी दी होती, तो आज सरकार को जनता के सामने गिड़गिड़ाने की नौबत नहीं आती। किसान मजबूत होता तो देश मजबूत होता, गांव समृद्ध होते तो बाजार खुद चल पड़ते। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को आंदोलनकारी, गरीब और मजबूर बनाने का काम किया है। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा, “जिस देश का किसान कमजोर होता है, उस देश की अर्थव्यवस्था भी एक दिन घुटनों पर आ जाती है। आज पूरे देश के सामने वही तस्वीर है।” उन्होंने भाजपा सरकार को फिर से आगाह किया कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों की नौकरशाही करने की बजाय देश के किसान और कमेरे वर्ग से दोस्ती करे और किसानी को ताकत देने का काम करे।





यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीआरएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ 19 अगस्त को

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।