10 मई को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान, सुबह 7 बजे करवाया जायेगा मॉकपोल

रोहतक, 6 मई : सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधीश अंकिता पुवार की अध्यक्षता में स्थानीय जिला विकास भवन के सभागार में मतदान स्टाफ को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया।


रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने कहा कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 10 मई को मतदान शुरू होने से पूर्व सुबह 7 बजे मॉकपोल करवाया जायेगा। मॉकपोल में 50-50 वोट डाले जायेंगे। उन्होंने कहा कि मॉकपोल के मतों को क्लियर करने के बाद सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा, जो सायं 6 बजे संपन्न होगा।


मतदान स्टाफ को इलेक्ट्रोनिक वॉटिंग मशीन की कार्य प्रणाली का डेमो सहित विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी मुकुंद तंवर व चुनाव तहसीलदार सरला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें। ईवीएम के मास्टर ट्रेनर एपीसी राजेश कुमार ने मतदान स्टाफ को ईवीएम की कार्य प्रणाली का डेमो के साथ विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मतदान स्टाफ को ईवीएम की सिलिंग व अन्य प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीआरएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ 19 अगस्त को

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।