जनता सब जानती है  कौन बिका और कौन बिकाऊ : धनखड़ 

झज्जर, 7 मई।  कांग्रेस पार्टी की उनकी अपनी अंदर की बात है कौन बिका है और कौन बिकाऊ है।  लेकिन, जनता जनार्दन बहुत समझदार है सब जानती है कौन बिका है और कौन बिकाऊ है। भारत बदल रहा है, कांग्रेस बदलते भारत को नहीं समझ रही है। कांग्रेस का रवैया ऐसा ही रहा तो, इनकी और भी ज्यादा दुर्गति होगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विवेक से दूर जा रही है। 

 *सेना के साहस और पराक्रम को  स्मरण करने का दिन  :  धनखड़* 

भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति और सैन्य ताकत का प्रतीक है। पूरी दुनिया ने देखा कैसे हमारी बहादुर सेना ने मात्र 25 मिनट में दुश्मन की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया।  फिर पाक सेना के ठिकानों को तबाह किया। केंद्र में मोदी सरकार की देश हित में आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति  और हमारी बहादुर सेना की सटीक और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है कि दुश्मन दो दिन में ही घुटनों पर आ गया। आज का दिन भारत की बहादुर सेना के साहस और पराक्रम को  स्मरण करने का दिन है। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

 *टीएमसी अराजकता फैलाने वाली पार्टी* 

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के सवाल का  जवाब देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की टीएमसी  अराजकता फैलाने वाली पार्टी है। टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के पद का भी  सम्मान नहीं किया। चुनाव में जनता ने नकार दिया है फिर भी कहती है त्यागपत्र नहीं दूंगी। भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही बंगाल में सारी व्यवस्थाएं हो ठीक जाएगी। पूरा बंगाल अब मोदी जी के साथ है। बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा।

 *निकाय चुनाव का माहौल भाजपा के पक्ष में  — बोले धनखड़* 

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीआरएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ 19 अगस्त को

हरियाणा में हो रहे निकाय चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा की प्रचंड जीत होगी। राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कल सोनीपत और सांपला में चुनाव प्रचार किया था। आज झज्जर में हूं और शाम को पंचकुला में पार्टी का प्रचार करूंगा। लोगों में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह का माहौल है। झज्जर में वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी सुधांशु शर्मा अच्छे मतों से जीतेंगे। भाजपा जन सेवा की राजनीति करती है इसलिए लोग लगातार भाजपा का साथ दे रहे हैं । इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।